गाली-गलौज करने से मना करने पर मार दी चाकू
गाली-गलौज करने से मना करने पर होटल कर्मचारी के भाई को आरएसपी के एक कम
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 02:47 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 02:47 AM (IST)
राउरकेला : गाली-गलौज करने से मना करने पर होटल कर्मचारी के भाई को आरएसपी के एक कर्मचारी ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घायल को राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-6 शनि मंदिर के पास कनिका होटल में ए ब्लॉक बस्ती निवासी विजय कदम बल बुधवार देर रात अपने भाई टूना के साथ रोटी बना रहा था। विजय के अनुसार सेक्टर-6 बी ब्लॉक के जेपी आचार्य उर्फ नीलू नशे में होटल के बाहर लोगों को गाली-गलौज कर रहे थे। उसने उन्हें रोका तो नीलू ने चाकू से हमला कर दिया। इस संबंध में सेक्टर-7 थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें