मजदूरों को न्यूनतम सुविधा दिलाने की शपथ
जागरण संवाददाता, राउरकेला : दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं मिनिरल मजदूर संघ का वार्षिक आ
जागरण संवाददाता, राउरकेला :
दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं मिनिरल मजदूर संघ का वार्षिक आम सभा बीएमएस के सेक्टर-4 स्थित कार्यालय में रविवार को आयोजित की गई। इसमें जिले के कोइड़ा, काल्टा, सुंदरगढ़, राजगांगपुर इलाके के विभिन्न खान एवं साइ¨डग में कार्यरत श्रमिक शामिल हुए।
कार्यक्रम में बीएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ महंतो, स्टील फेडरेशन के उपाध्यक्ष दिलीप पटनायक, जिला संगठन मंत्री बाबाजी साहू, जिला महामंत्री विवेकानंद महंतो मौजूद थे। इसमें दीन दयाल उपाध्याय के जीवन आदर्श पर प्रकाश डालने के साथ साथ खान क्षेत्र में श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर 2016-17 के लिए मिनिरल मजदूर संघ की नई कमेटी का गठन किया गया जिसमें राधाकांत मिश्र अध्यक्ष, विवेक महंतो कार्यकारी अध्यक्ष, बागुन गगरई व मोठो ¨सह उपाध्यक्ष, दिलीप पटनायक महासचिव, रंजीत पात्र, माखू टोप्पो सचिव, लुलू नायक कोषाध्यक्ष, बाबाजी साहू संगठन सचिव बनाये गये। सभी 10 यूनिट से एक एक कार्यकारिणी सदस्य चुने गये हैं। इस मौके पर सभी ने सुंदरगढ़ जिले के हर क्षेत्र में हर मजदूरों को न्यूनतम सुविधा दिलाने की शपथ ली गई।