ट्रेलर की चपेट में युवक गंभीर
कुआरमुंडा चुटियाटोली के निकट रविवार की शाम को ट्रेलर की चपेट में
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 03:01 AM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 03:01 AM (IST)
राउरकेला : कुआरमुंडा चुटियाटोली के निकट रविवार की शाम को ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया है। राउरकेला के खड़ियाबहाल निवासी ललाट किस्पोटा कुआरमुंडा आया था। शाम करीब साढ़े छह बजे वह बाइक से राउरकेला की ओर लौट रहा था। रास्ते में पीछे से आ रहे एक ट्रेलर की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कुचल गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें