समाज में नारी की भूमिका अहम
राउरकेला, जागरण संवाददाता:
सेक्टर-2 स्थित सुशीलावती सरकारी महिला कालेज में नारी एवं समाज विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस संगोष्ठी में शहर के विशिष्ट बुद्धिजीवी, कवि व अन्य विशिष्ट व्यक्तियों ने शामिल होकर समाज में नारी की भूमिका को अहम बताया। इसके समेत विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं की सफलता पर भी चर्चा की गई। इस संगोष्ठी में कालेज की छात्राओं ने भी अपने विचार रखे।
इस संगोष्ठी के प्रथम सत्र में कालेज की प्राचार्या डा. बनानी राय ने सुशीलावती खोसला की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हिन्दी विभाग की प्राध्यापिका कल्पना पति ने समाज में नारी की भूमिका पर विस्तार से अपना वक्तव्य रखा। प्राचार्या डा. राय ने नारी समाज की प्रगति पर अपने विचार रखे। विशिष्ट कवि तथा साहित्यकार राजीव पाणि ने प्राचीन समय में नारियों के महत्व व भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में समाज में नारी ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल कर अपनी विशिष्ट छवि बनाई है। प्रख्यात वक्ता व कवि कुलजीत सिंह ने समाज में नारी की भूमिका तथा नारी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस संगोष्ठी में विभिन्न कालेजों के अलग-अलग विषयों के प्रमुखों ने शामिल होकर अपना सारगर्भित वक्तव्य रखा। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन करने में कालेज की सभी प्राध्यापिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर