ट्रक ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, एक की मौत
जागरण संवाददाता, राजगांगपुर: बड़गांव थाना अंतर्गत जरंगलोई में राज्य राजपथ क्रमांक दस में बुधवार की
By Edited By: Published: Thu, 28 Apr 2016 01:04 AM (IST)Updated: Thu, 28 Apr 2016 01:04 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राजगांगपुर:
बड़गांव थाना अंतर्गत जरंगलोई में राज्य राजपथ क्रमांक दस में बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सुंदरगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे जरंगलोई ने छह पहिया ट्रक ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। जिससे टाटा मैजिक के चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं टाटा मैजिक में सवार अन्य तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सुंदरगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में मृत चालक व घायलों का परिचय नहीं मिल पाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें