कलाकारों ने मोहा मन, दिखी संस्कृति की झलक
जागरण संवाददाता, राजगांगपुर:राजगांगपुर महोत्सव झरझरा का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। पहले दिन शाम को राजगा
जागरण संवाददाता, राजगांगपुर:राजगांगपुर महोत्सव झरझरा का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। पहले दिन शाम को राजगांगपुर के विधायक मंगला किसान ने समारोह का उद्घाटन किया। राउरकेला के पूर्व विधायक एवं आरडीए चेयरमैनशारदा नायक समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महोत्सव की शुरुआत राजकीय गान वंदे उत्कल जननी से हुआ। महोत्सव में राज्य एवं राज्य के बाहर से आए एक सौ से अधिक कलाकारों ने अपनी कला काप्रर्दशन किया। कार्यक्रम में पेश रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में लोकगीत,नृत्य एवं शास्त्रीय संगीत की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम में कलाकारों ने ओडिशी , संबलपुरीडांस, आदिवासी डांस, गुजराती गरबा, मारवाड़ी नृत्य, धूमर एवं डांस प्रस्तुत कर कलाकारों ने सबका मन मोह लिया। महोत्सव में स्टाल एवं दुकान के अलावा कलाकार राजु साहु की कला को काफी सराहा गया। जिसमें विश्व में तेजी से फैल रही नई बीमारी के बारे में लोगों को जानकारी दी। संजीवा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।