याद किये गये कवि निराला
राउरकेला : मालगोदाम रोड स्थित कल्याणी देवी हाईस्कूल में शुक्रवार को महान कवि सूर्य कांत त्रिपाठी
By Edited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 06:12 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 06:12 PM (IST)
राउरकेला : मालगोदाम रोड स्थित कल्याणी देवी हाईस्कूल में शुक्रवार को महान कवि सूर्य कांत त्रिपाठी निराला की जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापक उमाशंकर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। समाजसेवी एआर कुरैशी ने सूर्यकांत त्रिपाठी की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उन्हें हिन्दी का महान सेवक बताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक लक्ष्मीनारायण मिश्र ने किया। इसमें शिक्षक राम विनय ¨सह, स्मिता महंती, रुक्मिणी आदि लोग शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें