बसंती पाठागार के वार्षिकोत्सव की तैयारी शुरू
जागरण संवाददाता, राउरकेला : बसंती कालोनी स्थित बसंती पाठागार की ओर से 30वें वार्षिकोत्सव की तैयारिय
जागरण संवाददाता, राउरकेला : बसंती कालोनी स्थित बसंती पाठागार की ओर से 30वें वार्षिकोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 12 फरवरी को आयोजित समारोह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा पद्मश्री हलधर नाग समेत साहित्यकारों को सम्मानित किया जायेगा। पाठागार परिसर में पदाधिकारियों ने मीडिया को इसकी विभिन्न जानकारी दी।
महासचिव विभूदत्त बेहरा ने बताया कि 1986 में इस पाठागार की स्थापना की गई थी। अब इसके 600 से अधिक आजीवन सदस्य हैं एवं विभिन्न भाषा व जाने माने लेखकों की 18 हजार से अधिक पुस्तक हैं। यहां हर दिन सदस्य आकर इनका अध्ययन करते हैं। 12 फरवरी को सुबह 10 बजे सरस्वती पूजा एवं शाम को 6 बजे से पाठागार परिसर में समारोह का आयोजन होगा। इसमें मुख्य अतिथि आरडीए अध्यक्ष शारदा प्रसाद नायक, आरएसपी के सीओसी रमेन्द्र कुमार, वेदव्यास कल्याण आश्रम के अग्नि बाबा, वाणिज्य कर अधिकारी चंद्रशेखर ओता, कथाकार भूपेन महापात्र आमंत्रित हैं। पाठागार के उपाध्यक्ष विक्रम चंद्र आचार्य, बसंत कुमार नायक, संयुक्त सचिव प्रकाश चंद्र पाढ़ी, कोषाध्यक्ष शरत कुमार स्वाईं, सलाहकार दिवाकर महंती, कार्यकारिणी सदस्य सपन पंडा, मनोज विशोई, सुरेश साबत, बसंत महाराणा, राजकिशोर महापात्र आदि ने विभिन्न जानकारियां दी।