मन आनंद में हो तो रोग कोसों दूर रहता है
जागरण संवाददाता, राउरकेला : बिरसा चौक स्थित वीर बिरसा स्टेडियम में सत्संग सभा का आयोजन हुआ। इसमें
जागरण संवाददाता, राउरकेला :
बिरसा चौक स्थित वीर बिरसा स्टेडियम में सत्संग सभा का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में सुंदरगढ़ जिले के अलावा दूसरे प्रदेशों से सत्संग प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। सत्संग कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम व नगर विधायक दिलीप राय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
जानकारी के मुताबिक, झारखंड के देवघर स्थित सत्संग विहार के प्रशासक एवं आचार्या देव श्रीश्री दादा के ज्येष्ठ पुत्र बबाई दा बुधवार की शाम राउरकेला पहुंचे। गुरुवार को बिरसा चौक स्थित वीर बिरसा स्टेडियम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बबाई दा ने कहा कि यदि व्यक्तिग जीवन ठीक हो तो दांपत्य जीवन ठीक रहेगा और अगर दांपत्य जीवन ठीक रहेगा पारिवारिक जीवन अच्छा होगा। उन्होंने आगे बताया कि रात के समय सभी परिवार एक साथ मिलकर भोजन करने से पारिवारिक उलझन कम होती है। इसके अलावा प्रत्येक दिन सुबह के समय उठकर भगवान को जरूर याद करें। प्रार्थना करें। मन अगर आनंद में हो तो रोग काफी दूर रहता है। इस दौरान लोगों को अच्छा जीवन किस तरह से जीया जा सकता है। इस बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम , नगर विधायक दिलीप राय, हरि राउत राय, रमेश बल आदि लोगों ने भी शिरकत ली। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्संग विहार राउरकेला शाखा के राधाकांत मिश्रा, नटवर दास, बसंत जेना, अशोक राय, सांतनु नायक, सुकांत लेंका आदि लोगों की अहम भूमिका रही। इस दौरान लोगों को दीक्षा दी गई।
::::::::::
सत्संग सभा में इन स्थानों से पहुंचे लोग : राउरकेला शहर में संचालित विभिन्न स्कूल-कालेज के छात्र-छात्रा, सुंदरगढ़, बीरमित्रपुर, राजगांगपुर, बिरसा, मनोहरपुर, झारखंड आदि प्रदेशों से सत्संग सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज की। सत्संग सभा में हजारों लोगों की भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला पुलिस की ओर से बड़ी संख्या में जवानों को तैनात की गई थी।