आर्य समाज का संस्कृत भाषा अभ्यास वर्ग शुरू
राउरकेला : सेक्टर-19 स्थित आर्य समाज परिसर में बुधवार की शाम से संस्कृत भारती के तत्वाधान में साप
राउरकेला : सेक्टर-19 स्थित आर्य समाज परिसर में बुधवार की शाम से संस्कृत भारती के तत्वाधान में साप्ताहिक संस्कृत भाषा अभ्यास वर्ग का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन आचार्य सुरेश कुमार महंती ने किया। उन्होंने संस्कृत भाषा की प्राचीनता, महानता एवं प्रसार की आवश्यकता एवं दैनिक जीवन में आम लोगों के बीच संस्कृत भाषा के प्रयोग पर प्रकाश डाला। प्राचीन आर्यावर्त के गौरवमय आर्य संस्कृति के संबंध में जानकारी के लिए वेद, उपनिषद, दर्शनशास्त्र, उप वेद, ब्राह्मण ग्रंथ, रामायण, महाभारत आदि मूल संस्कृत भाषा का अध्ययन करना होगा। संस्कृत अभ्यास वर्ग में शामिल होने के इच्छुक लोगों को संयोजक बाल कृष्ण पाणीग्राही, उप संयोजक विचित्रमोहन बेहरा व सुरेन्द्र बेहरा से संपर्क करने का अनुरोध किया है। वर्ग के उद्घाटन समारोह में पूर्णचंद्र जेना, निशामणी परीडा, गुप्तेश्वर मिश्र, तरुणकांत नायक, दुर्योधन राउत, कामराज नायक एवं सुभाषिनी आर्य आदि लोग उपस्थित थे।