कल्याणी स्कूल में संविधान दिवस
राउरकेला : मालगोदाम स्थित कल्याणी देवी हाईस्कूल में गुरुवार को प्रधानाध्यापक उमाशंकर तिवारी की अध्यक
By Edited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 06:54 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 06:54 PM (IST)
राउरकेला : मालगोदाम स्थित कल्याणी देवी हाईस्कूल में गुरुवार को प्रधानाध्यापक उमाशंकर तिवारी की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। संविधान निर्माता बीआर अंबेदकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर इसकी शुरुआत हुई। इसमें एआर कुरैशी, रवीन्द्र ठाकुर ने विचार रखे। इतिहास शिक्षक शक्तिपद बारिक ने संविधान पर विस्तार से जानकारी दी। इसमें रुक्मिणी वार्ला, गौरांग दास ने भी विचार रखे। इसका संचालन लक्ष्मीनारायण मिश्र ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें