Move to Jagran APP

बोइत वंदान ओडिशा की संस्कृति का प्रतीक

जागरण संवाददाता, राउरकेला : बोइत वंदान उत्सव समिति की ओर से दक्षिण राउरकेला फर्टिलाइजर मैदान में दो

By Edited By: Published: Tue, 24 Nov 2015 05:53 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2015 05:53 PM (IST)
बोइत वंदान ओडिशा की संस्कृति का प्रतीक

जागरण संवाददाता, राउरकेला : बोइत वंदान उत्सव समिति की ओर से दक्षिण राउरकेला फर्टिलाइजर मैदान में दो दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया है। पहले दिन सोमवार की शाम को मुख्य अतिथि राजगांगपुर की नगरपाल सुश्रिता पाकइराय ने कहा कि बोइत वंदान ओडिशा की महान संस्कृति व परंपरा का प्रतीक है। यह हजारों वर्ष पुरानी परंपरा को याद दिलाता है।

loksabha election banner

फर्टिलाइजर मैदान में दक्षिण राउरकेला बोइत वंदान समिति के बोइत वंदान उत्सव सुश्रिता पाइकराय ने कहा दक्षिण राउरकेला के लोग वर्षों से इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं जो प्रशंसनीय है। उन्होंने इसके अधिक से अधिक प्रचार प्रसार पर जोर दिया ताकि भावी पीढ़ी को भी इसके संबंध में जानकारी मिल सके। सम्मानित अतिथि बीजद राजगांगपुर टाउन अध्यक्ष अमरेश पंडा ने युवा पीढ़ी के प्रयास की प्रशंसा की। समारोह में बीजद नेता सुलतान खान ने इस तरह के कार्यक्रम को अधिक प्रोत्साहन देने की बात कही। समिति के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार नायक, महासचिव अक्षय कुमार प्रहराज, बीजद नेता श्रीचरण सामल समेत अन्य लोगों ने इसके आयोजन में अहम भूमिका निभाई। बच्चों के बीच रंगोली, महिलाओं के बीच शंख फूंकने के अलावा नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.