इस्कान के जन्माष्टमी उत्सव में होंगे देश विदेश के भक्त
जागरण संवाददाता, राउरकेला : अंतर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कान) की ओर उसे भंज भवन में तीन
जागरण संवाददाता, राउरकेला : अंतर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कान) की ओर उसे भंज भवन में तीन दिवसीय जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन शुक्रवार से किया गया है। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा तथा देश विदेश के भक्त शामिल होंगे। सेक्टर-4 सीआइएसएफ आफिसर्स मेस परिसर में इस्कान के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न जानकारी दी।
इस्कान के ओडिशा प्रभारी श्रीधाम गो¨वद दास, पूर्वी भारत शाखा आडिटर स्वीकृति गो¨वद दास, राउरकेला प्रभारी प्रेम सागर, राजेन्द्र हरिदास ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के नाम, वाणी, लीला एवं मनुष्य जीवन के कर्तव्य के प्रति पाश्चात्य देशों में जागृति लाने के लिए भक्तिवेदांत स्वामी प्रभु पाद ने भावगत भक्ति आरंभ की थी। 1966 में न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावामृत संघ की स्थापना की थी। राउरकेला में 1910 में इसका केन्द्र स्थापित कर परम पुरुष श्रीकृष्ण का नाम प्रचार आरंभ हुआ। रविवारीय कार्यक्रम, स्थानीय प्रचार, स्कूल स्तर पर प्रचार, नगर संकीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। भक्तों की संख्या भी बढ़ रही है। इस वर्ष 4 से 6 सितंबर तक भंज भवन में जन्माष्टमी उत्सव मनाया जायेगा। इसमें नगर संकीर्तन, प्रवचन, गीता ज्ञान, कृष्ण कुंज, किड्स जोन, ओडिशी, गीता नाट्य आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम में स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस मौके पर रूस, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों से आये भक्तों के द्वारा आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। समारोह में बतौर अतिथि आरएसपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जीएस प्रसाद, विधायक सुव्रत तरई, आरडीए चेयरमैन शारदा नायक आदि आमंत्रित हैं।