टोनही संदेह में विधवा की हत्या, सरेंडर
लहुणीपाड़ा: गुरुंडिया थाना अंतर्गत चिकटनाली गांव में टोनही के संदेह में एक युवक ने विधवा महिला की हत्
By Edited By: Published: Thu, 03 Sep 2015 09:08 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2015 09:08 PM (IST)
लहुणीपाड़ा: गुरुंडिया थाना अंतर्गत चिकटनाली गांव में टोनही के संदेह में एक युवक ने विधवा महिला की हत्या कर दी है।
चिकटनाली गांव में विधवा महिला सीता किसान (45) रहती थी। गांव के बाणेश्वर किसान को शक था कि वह जादू-टोना भी करती थी। इसे लेकर दोनों में कई बार बकझक भी हुई थी। बुधवार की शाम भी दोनों में इस लेकर कहा-सुनी हो गई। इसके बाद बाणेश्वर ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या उसकी कर दी। हत्या के बाद उसने कुल्हाड़ी के साथ थाना में जाकर समर्पण कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें