जन्माष्टमी कल, तैयारियां अंतिम चरण में
जागरण संवाददाता, राउरकेला : जगत के पालनहार भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी 5 सितंबर को मनाई
जागरण संवाददाता, राउरकेला : जगत के पालनहार भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी 5 सितंबर को मनाई जाएगी। विभिन्न आयोजन समितियों की तरफ से समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी को विशेष संयोग बन रहा है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के दिन सर्वाथ सिद्धि योग, अमृत योग व श्री वर्ष योग बन रहा है। 6 सितंबर को नंदोत्सव मनाया जाएगा।
पंडित रमा शंकर तिवारी के अनुसार ने बताया कि जन्माष्टमी पर एक साथ कई संयोग घटित हो रहे हैं। है। भगवान कृष्ण के जन्म के समय अष्टमी तिथि व रोहिणी था। इस बार भी वही संयोग रहेगा। रोहिणी नक्षत्र रात 12.09 तक रहेगा। 5 सितंबर को सभी योग सुबह 6.23 बजे से बन जाएंगे वह रात 12.09 बजे तक रहेंगे। इस दिन भक्तों की तरफ से की गई पूजा अर्चना सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली होगी।
इस दिन मां लक्ष्मी व मां संतोषी की पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होती है।