स्मृति दिवस पर दादी प्रकाशमणि को नमन
जागरण संवाददाता, राउरकेला: प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बासंती कालोनी स्थित शा
जागरण संवाददाता, राउरकेला:
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बासंती कालोनी स्थित शाखा में ब्रह्मकुमारी संस्था की अंतर्राष्ट्रीय पूर्व प्रशासिका दादी प्रकाशमणि का आठवां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। इस दिवस पर उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर काम करने का संकल्प लिया गया।
इस पुण्य स्मृति दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसकेडीएवी पोलीटेक्नीक कालेज की ¨प्रसीपल मंजूला जेना ने दादी प्रकाशमणि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि ने बह्मकुमारी संस्था की प्रशंसा की और कहा कि छात्र-छात्राओं को चरित्रवान तथा गुणवान बनाने के लिए आध्यात्मिक शिक्षा देनी जरूरी है। तभी एक अच्छे समाज का गठन हो सकेगा। राउरकेला की सब-जोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी बिमला दीदी ने दादी प्रकाशमणि की जीवनी पर प्रकाश डाला। अन्य लोगों में सेक्टर-20 शाखा की संचालिका ब्रह्मकुमारी अंजलि, ब्रहमकुमारी मीता, खिरोदिनी तथा ब्रह्मकुमार शिवनारायण, कैलाश, बसंत आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मकुमार बाणेश्वर सुबुद्धि ने किया।