स्मार्ट सिटी में प्रतिक्रिया
-भुवनेश्वर के बाद राउरकेला को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने पर राज्य व केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हू
-भुवनेश्वर के बाद राउरकेला को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने पर राज्य व केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूं। स्मार्ट सिटी बनने से शहर को विकास के लिए केंद्र सरकार से पर्याप्त फंड मिलेगा। यह राशि मूलभूत सुविधाओं के विकास में मददगार साबित होगी। यह राशि सीधे महानगर निगम को प्राप्त होगी। विकास कार्य की निगरानी के लिए केंद्र की ओर से सीइओ की नियुक्ति की जाएगी। शहर में पेयजल, यातायात, कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में काम किया जाएगा। सफलता आम जनता के सहयोग व समर्थन पर निर्भर होगा।
-अनुपम दोशी, अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज
-
स्मार्ट सिटी को लेकर जो कुछ भी प्रक्रिया चल रही है। इसका समग्र अध्ययन करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। यह देखना होगा कि इसमें आम जनता का कितना फायदा और कितना नुकसान है? महानगर निगम की तरफ से स्मार्ट सिटी की दावेदारी के लिए तीन लाख की जनसंख्या बताई गई है। जाहिर है योजना में शहर के अतिरिक्त दूसरे इलाकों को शामिल किया गया है। पूरे दस्तावेज का अध्ययन करने के बाद ही स्मार्ट सिटी को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
जार्ज तिर्की, विधायक, बीरमित्रपुर
-
स्मार्ट सिटी की सूची में राउरकेला का नाम शामिल करने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। राउरकेला के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा कर हमारी सरकार ने अच्छे दिन आने का वादा पूरा कर दिया। मैं इस प्रयास में सफलता का श्रेय क्षेत्र की जनता को देता हूं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारा शहर आने वाले दिनों में विकास की नई इबारत लिखेगा। राउरकेला के प्रति हम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।
जुएल ओराम, केंद्रीय मंत्री सह सांसद, सुंदरगढ़