कांवरियों का जत्था महादेवशाल के लिए रवाना
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सावन की पहली सोमवारी को झारखंड के पश्चिम ¨सहभूम जिले के महादेवशाल में जल
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सावन की पहली सोमवारी को झारखंड के पश्चिम ¨सहभूम जिले के महादेवशाल में जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जत्था का रवाना होना शुरू हो गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांवरिया वेदव्यास त्रिवेणी संगम पहुंचकर कावंर उठाये। वेदव्यास से बंडामुंडा तक सड़क पर बोल बम की गूंज सुनाई दी।
सावन के पावन महीने में शिवजी पर जलाभिषेक अनेक फलदायी होता है। भक्त हर तरह का कष्ट सहकर कांवर उठाकर चलते हैं। वेदव्यास त्रिवेणी संगम से महादेवशाल रेल पटरी के किनारे पथरीले मार्ग पर खाली पांव पैदल करीब 85 किलोमीटर तय करना कष्टदायक होने के बावजूद बड़ी संख्या में कांवरिया कांवर उठाते हैं। पहली सोमवारी को भी भक्तों में काफी उत्साह देखी गई। कांवरियों के लिए बंडामुंडा, बिसरा, भालूलता, जराईकेला, मनोहरपुर, पोसैता स्टेशन के अलावा अन्य स्थानों में कांवरियों के लिए शिविर बनाये गये हैं एवं इनके लिए भोजन, नाश्ता, दवा, भक्ति संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।