पूर्व राष्ट्रपति कलाम के निधन पर शोक
जागरण संवाददाता, राउरकेला : पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर भाजपा जनता पार्टी पानपोष
जागरण संवाददाता, राउरकेला :
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर भाजपा जनता पार्टी पानपोष सांगठनिक जिला की ओर से शोक सभा का आयोजन उदितनगर बिरजापाली स्थित कल्याणी भवन में किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष धीरेन सेनापति की अध्यक्षता में मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे पूर्व राष्ट्रपति स्व. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा नेता निहार राय ने सभा को संबोधित किया। दो मिनट का मौन रखकर स्व. कलाम के लिए प्रार्थना की गई। अध्यक्ष धीरेन सेनापति ने अपने संबोधन में स्व. कलाम को आम आदमी का राष्ट्रपति करार दिया। शोक सभा में टाउन अध्यक्ष रंजीत नायक, पूर्व नगरपाल रमेश बल, पूर्व नगरपाल कालंदी बड़जेना, भगवान राउत, रसीद असलम,¨वदर ¨सह, अंकुश वर्मा, ओमियो दास, भिम महतो, ¨रकु महाराणा, आई. राजा रमेश, सूर्यो सेठी, कालु चरण साहु,दिलीप कुमार, विमल समासि,सन्यासी बिस्वाल, शंभुनाथ बड़, पंतिया जेना उपस्थित थे।