जगन्नाथ संस्कृति सुरक्षा यात्रा का शुभारंभ
राउरकेला: महाप्रभु जगन्नाथ के नवकलेवर पर ब्रह्म परिवर्तन में व्यापक गड़बड़ी के खिलाफ भाजपा ने राज्य सर
राउरकेला: महाप्रभु जगन्नाथ के नवकलेवर पर ब्रह्म परिवर्तन में व्यापक गड़बड़ी के खिलाफ भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसमें पुरी धाम से गत मंगलवार को भाजपा की ओर से जगन्नाथ संस्कृति की सुरक्षा को लेकर रथयात्रा निकाली गई है। इस परिप्रेक्ष्य में भाजपा ने जगन्नाथ संस्कृति सुरक्षा यात्रा निकाली है। यह यात्रा तीन दिनों तक शहर की परिक्रमा कर सभी जगन्नाथ प्रेमियों से जगन्नाथ संस्कृति की सुरक्षा के लिए जनता से जागरूक होने का आहवान करेगी।
शनिवार को प्लांट साइट जगन्नाथ मंदिर से पानपोष जिला भाजपा सांगठनिक कमेटी के अध्यक्ष धीरेन सेनापति ने इस यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपाई एवं जगन्नाथ प्रेमी शामिल थे। यह यात्रा विभिन्न अंचलों की परिक्रमा करने के बाद रविवार को आमबागान, गजपति मार्केट, झारखंड मार्केट, सेक्टर-18 मार्केट समेत अंचलों में पहुंची। यहां पर नुक्कड़ सभा कर जगन्नाथ संस्कृति की सुरक्षा के लिए लोगों से एकजुटता का् आह्वान किया गया। इन स्थानों पर भाजपा के भगवान राउत, रमेश बल, जगबंधु बेहरा, प्रफुल्ल मिश्र, नृ¨सह मिश्रा, अंकुश वर्मा समेत अन्य लोग शामिल थे। यात्रा का समापन सोमवार को होगा।