वेदव्यास कल्याण आश्रम में विश्व शांति यज्ञ
संवाददाता, राउरकेला :वेदव्यास स्थित कल्याण आश्रम में विश्व शांति के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया
संवाददाता, राउरकेला :वेदव्यास स्थित कल्याण आश्रम में विश्व शांति के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया। आश्रम के प्रमुख स्वामी अग्नि बाबा की देख रेख में चल रहे महायक्ष में शनिवार को विधायक दिलीप राय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने यज्ञ कुंड में आहुति दी एवं विश्व शांति की कामना की।कल्याण आश्रम में चल रहे विश्व शांति महायज्ञ में आहुति देने के लिए विधायक राय के पहुंचने पर आश्रम के प्रमुख स्वामी अग्नि बाबा ने उनका भव्य स्वागत किया। दिलीप राय ने यहां पूजा अर्चना की एवं इस तरह के महत्वपर्ण अनुष्ठान के आयोजन के लिए आयोजकों की प्रशंसा की साथ ही ऐसे कार्यों के लिए हर संभव मदद का भी भरोसा दिया। स्थानीय समाजसेवी रमेश चंद्र जेना ने अतिथियों का स्वागत किया। जबकि संस्कृत कालेज के प्राध्यापक श्रीनिवास पाठी शर्मा ने वेदपाठ किया। इस कार्यक्रम में पूर्व नगरपाल रमेश बल, हरिहर राउतराय, निराकार लेंका, डा. उमाकांत पंडा आदि लोग शामिल थे।