संत निरंकारी मिशन के शिविर में 140 यूनिट रक्तदान
जागरण संवाददाता, राउरकेला : संत निरंकारी मंडल की ओर से शुक्रवार को मानव एकता दिवस पर स्वेच्छिक रक
जागरण संवाददाता, राउरकेला :
संत निरंकारी मंडल की ओर से शुक्रवार को मानव एकता दिवस पर स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें इससे जुड़े श्रद्धालुओं ने रेडक्रास ब्लड बैंक के लिए 140 यूनिट रक्तदान किया। 24 अप्रैल 1980 के दिन सदगुरु बाबा गुरुवचन ¨सह पर अज्ञात लोगों ने फाय¨रग की थी। इस दिन को स्मरण करने के लिए वर्तमान सद्गुरु बाबा हरदेव ¨सह महाराज के निर्देशानुसार 24 अप्रैल को विश्व भर में संत निरंकारी मंडल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। हरदेव का स्लोगन रक्त नाली में नहीं नाड़ी में बहे। सभी मानव एक समान व परमात्मा के संतान हैं। इस मौके पर राउरकेला शाखा की ओर से शुक्रवार को मानव एकता दिवस को रक्तदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि राउरकेला विधायक दिलीप राय ने फीता काट कर उद़्घाटन किया। शिविर में कुल 140 यूनिट रक्तदान किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलायें भी शामिल थी। अतिथियों ने इस प्रयास की प्रशंसा की एवं भविष्य में अधिक से अधिक रक्तदान करने का आह्वान किया। रक्तदान सुबह 7 से 12 बजे तक चला। इसमें राउरकेला रेडक्रास ब्लड बैंक की ओर से सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई गई। टेक्नीशियन मुरली पलाई, अनिल कुमार सिन्हा, जितेन्द्र नाथ नायक, मनोज मिश्र, चैतन्य महंतो, कौशिक राणा आदि ने सहयोग किया। इसमें सीआरपीएफ 19 बटालियन ने भी साथ दिया। इस मौके पर निरंकारी मंडल की ओर से सत्संग का आयोजन हुआ। पश्चिम ओड़िशा संयोजक की देखरेख में आयाजित कार्यक्रम में शहर व आसपास के लोग शामिल हुए। जिसमें सेवा दल यूनिट 333 के संचालक कुलमणि जेना, सुभाष चंद्र बारिक, बसंत त्रिपाठी, वृजेश महतो, भद्र कुमार बारिक, सरोज बारिक, विपिन गुप्ता, सप्तमी बारिक, संजय प्रसाद आदि ने सहयोग किया। संतोष स्वाईं ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।