ओसीएल में मना उत्कल दिवस
राजगांगपुर : ओसीएल व नीलचक्र राजगांगपुर शाखा की ओर से बुधवार को उत्कल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्क
राजगांगपुर : ओसीएल व नीलचक्र राजगांगपुर शाखा की ओर से बुधवार को उत्कल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने समलेश्वरी मंदिर से प्रभातफेरी निकाली व ओसीएल परिसर स्थित गोपबंधु उद्यान में एकत्र हुए। ओसीएल सीमेंट के प्रमुख गणेश जेकुंटवार मुख्य अतिथि के रूप में गोपबंधु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य वक्ता ओसीएल सहायक कार्यकारी निदेशक हर प्रसाद आचार्य ने पवित्र उत्कल दिवस हमारी महान परंपरा को याद दिलाता है। सशक्त राज्य गठन के लिए सभी से उन्होंने अनुरोध किया। इसमें नीलचक्र के अध्यक्ष श्रीधर स्वाई, मुरलीधर दास, केसी जेना, संजय कुमार बेहरा, ओसीएल के वरिष्ठ पदाधिकारी अश्रि्वनी कुमार डालमिया, नवघन पात्र, डा. जेके साहू, डा. निलांचल साहू, निरोद कुमार सामल, चंद्रशेखर, एचटी पाणीग्राही, संजीव कुमार साहू आदि लोग उपस्थित थे। शहर परिक्रमा कर शहर में स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।