मानव संसाधन के सदुपयोग से होगा विकास : षड़गी
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सेवाभावी संगठन ज्ञान लोक की ओर से कोयल नगर सी ब्लाक स्थित सामाजिक केन्
जागरण संवाददाता, राउरकेला :
सेवाभावी संगठन ज्ञान लोक की ओर से कोयल नगर सी ब्लाक स्थित सामाजिक केन्द्र में समृद्ध राउरकेला मेरे सपनों की शहर विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एनआइटी के निदेशक प्रो. सुनील षडंगी ने कहा कि मानव संसाधन के सदुपयोग की दिशा में काम होने से ही शहर का विकास संभव है।
प्रो. षडंगी ने कहा कि शहर में मानव संसाधन का सदुपयोग होना बड़ी चुनौती है पर आवश्यकता भी है। बंगलोर पहले शिक्षा नगरी के रूप में परिचित था अब यह उद्योग नगरी के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने राउरकेला में भी विकास के व्यापक क्षेत्र होने की बात कही। सम्मानित अतिथि चैंबर आफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय व्यापारी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वृजमोहन अग्रवाल राउरकेला के विकास के लिए उद्योगों के विकास को जरूरी बताया। बीमार उद्योगों की हालत में सुधार लाने पर भी उन्होंने जोर दिया। जगदा सांस्कृतिक परिषद के संजीव महंती ने विकास में सांस्कृतिक व सामाजिक संगठनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र मिश्र ने किया। आरंभ में भाष्कर पुहान ने स्वागत गीत गाया। कार्यक्रम में कोयल वेल्फेयर एसोसिएशन, कोयलनगर लफिंग क्लब, आरएसपी रिटायर्ड एसोसिएशन, वृंदावन यूथ क्लब, चकरा मुक्ति सेन समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के संचालन में अनूप सामल, लिटू पुहान, देवी जेना, उत्कल बेहरा, धर्मेन्द्र दास, प्रभाकर साबत, सुनील नायक, अजय स्वाई, सुव्रजीत आदि ने सहयोग किया।