गौ मांस के साथ कारोबारी पकड़ाया
बीरमित्रपुर : बीरमित्रपुर पुलिस ने प्रतिबंधित गौ मांस के कारोबार में संलिप्त एक कारोबारियों को गिरफ्
By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 06:17 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 06:17 PM (IST)
बीरमित्रपुर : बीरमित्रपुर पुलिस ने प्रतिबंधित गौ मांस के कारोबार में संलिप्त एक कारोबारियों को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15 किलो मांस भी बरामद हुआ है।
झारखंड के सिमडेगा निवासी मो. फिरोज बाइक से शनिवार की शाम को मांस लेकर बीरमित्रपुर के इंद्रपुर की ओर जा रहा था। स्थानीय युवकों ने संदेह में उसे रोका और छानबीन की तब उसके पास गौ मांस होने का पता चला। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर मांस बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें