स्कार्पियो की ठोकर से बाइक सवार घायल
राउरकेला : कोयलनगर ई-468 निवासी नरेश विश्वाल शनिवार की रात करीब दस बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। स
By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 06:15 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 06:15 PM (IST)
राउरकेला : कोयलनगर ई-468 निवासी नरेश विश्वाल शनिवार की रात करीब दस बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। सेक्टर-20 पानीटंकी के निकट एक स्कार्पियो कार ने उन्हें ठोकर मार दिया जिससे गंभीर चोट लगी। ठोकर से वे दूर छिटककर गिरे जिससे एक पांव की हड्डी टूट गई। सूचना मिलने पर झीरपानी पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल विश्वाल को इलाज के लिए आइजीएच भेजा। दुर्घटना के बाद चालक स्कार्पियो कार लेकर फरार हो गया। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें