पैसेंजर बिठाने को लेकर मारपीट में दो गिरफ्तार
बिसरा: बिसरा पुलिस ने आटोरिक्शा में पैसेंजर बिठाने को लेकर हुई मारपीट में दो आटो चालकों को गिरफ्तार
By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2015 05:55 PM (IST)
बिसरा: बिसरा पुलिस ने आटोरिक्शा में पैसेंजर बिठाने को लेकर हुई मारपीट में दो आटो चालकों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें शुक्रवार को कोर्ट चालान किया गया।
गुरुवार को मो. राजीव नामक आटोरिक्शा चालक बिसरा से सवारियों को राउरकेला ले जाने आटो लेकर इंतजार कर रहा था। उसने आटो में सवारियों को बिठाने के दौरान दूसरे आटो चालक मो. सद्दाम व मो. फुले ने विरोध किया। इसे लेकर कहा-सुनी होने से दोनो ने मिलकर राजीव की पिटाई कर दी। यह मामला थाना तक पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी चालकों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें