कर्मचारी कल्याण पर ओबीसी एसोसिएशन की बैठक
राउरकेला : ओबीसी रेल कर्मचारी संघ बंडामुंडा शाखा 1 व 2 की संयुक्त बैठक रविवार को हुई। अध्यक्ष प्रकाश
राउरकेला : ओबीसी रेल कर्मचारी संघ बंडामुंडा शाखा 1 व 2 की संयुक्त बैठक रविवार को हुई। अध्यक्ष प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वर्ष 2015 में रेल कर्मचारी संघ बंडामुंडा की ओर से कर्मचारी कल्याण के लिए उठाये गये कदमों पर चर्चा की गई। पिछले वर्ष जोन, डिविजन एवं शाखा स्तर पर रेल प्रशासन व रेलवे कर्मियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में किये गये कार्य पर भी चर्चा हुई। संगठन की पत्रिका प्रयास के प्रकाशन एवं वर्ष 2015 के निश्शुल्क कर्मचारी डायरी के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इसमें हीरालाल प्रमाणिक, शाखा सचिव आरएल मंडल, शाखा-2 के सचिव देवेन्द्र प्रसाद, आरएन शा, एमसी महतो, के. नागराजू, एनएन सिंह, एससी प्रुष्टि, एस सुंडी, बीआरसी राव, आरके भक्ता, एएस नारायणा आदि लोग उपस्थित थे।