जरंगलोई में ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र का लोकार्पण
जागरण संवाददाता, बड़गांव : जरंगलोई ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र में आदित्य प्रकाश जलान कौशल प्रशिक्षण
जागरण संवाददाता, बड़गांव :
जरंगलोई ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र में आदित्य प्रकाश जलान कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण स्वामी जीवन मुक्तानंदजी महाराज ने किया। उन्होंने इस केंद्र के जरिये ग्रामीणों को विभिन्न प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर कृषक मेला का भी आयोजन हुआ जिसमें प्रखंड भर के दर्जनों किसान अपने उत्पाद लेकर पहुंचे।
रविवार को जरंगलोई में आयोजित कृषक मेले का उद्घाटन विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री व एकल अभियान के केन्द्रीय प्रभारी श्याम जी गुप्ता ने किया एवं किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम की आवश्यकता पर बल दिया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय प्रशिक्षण टीम सदस्य इंदू भूषण राउत, एकल अभियान ओडिशा प्रमुख रंजीत स्वाई, जागरण कार्यक्रम के पश्चिम आडिशा प्रमुख नृत्यमणि नाग, ग्राम विकास प्रमुख महादेव नायक, जरंगलोई संसाधन केन्द्र प्रमुख अर्जुन शर्मा, पंकज कुमार दास, भाजपा के वरीय पदाधिकारी रंजन कुमार पटेल, ब्लाक भाजपा अध्यक्ष सत्यवाद बिसी, शीतल अग्रवाल, सुनील नायक, चक्रधरपुर करंजो बिरसा सेवा सदन के सचिव आदित्य प्रसाद महतो, बासुदेव तांती के अलावा भाजपा, विहिप के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। कृषक मेले में ब्लाक क्षेत्र के किसान भिखारी चरण पटेल, नरोत्तम गंधा, दुश्मंत साहू, रूपन जायपुरिया की प्रशंसा की गई।