नाले में गिरने से वार्ड मेंबर की मौत
राजगांगपुर: राजगांगपुर थाना अंचल में मालीडीही में पिकनिक मनाने के बाद लौटने के क्रम में नाले से नीचे
राजगांगपुर: राजगांगपुर थाना अंचल में मालीडीही में पिकनिक मनाने के बाद लौटने के क्रम में नाले से नीचे गिरने से एक वार्ड मेंबर की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
राजगांगपुर ब्लाक के बुढ़ाम पंचायत के सरपंच व वार्ड मेंबर शुक्रवार को पिकनिक मनाने मालीडीही के बड़जोर नाला के पास गए थे। शाम को पिकनिक खत्म होने के बाद वे लोग वापस लौट रहे थे। वापस लौटने के क्रम में पास ही स्थित नाले के पास कितीमीरी गांव का वार्ड मेंबर जोहान तिर्की (55) लघु शंका के लिए रुके थे। असावधानी के कारण वह नीचे गिर जाने से घायल हो गए। घायल को पहले राजगांगपुर सरकारी अस्पताल तथा बाद में राउरकेला सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर इलाज के क्रम में शनिवार को देर शाम उनका निधन हो गया।