Move to Jagran APP

भाजपा ही कर सकती है विकास : रमन

जागरण संवाददाता, बीरमित्रपुर: सीमावर्ती कोलेबिरा विधानसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुना

By Edited By: Published: Sat, 29 Nov 2014 04:47 AM (IST)Updated: Sat, 29 Nov 2014 01:02 AM (IST)
भाजपा ही कर सकती है विकास : रमन

जागरण संवाददाता, बीरमित्रपुर:

loksabha election banner

सीमावर्ती कोलेबिरा विधानसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार को पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में ही विकास संभव है। छत्तीसगढ़ और गुजरात इसके उदाहरण हैं। झारखंड को लुटने से बचाने के लिए उन्होंने भाजपा को जिताने का आह्वान किया।

बीरमित्रपुर सीमावर्ती खमनडांड में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रमन सिंह ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण होने के बावजूद यह विकास से अछूता है। 14 साल में नौ सरकारों का गठन हुआ एवं दो बार राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने छग का उदाहरण देते हुए कहा कि बालिकाओं के विवाह के लिए 30 हजार रुपये दिये जाते हैं। बिजली उत्पादन में भी अग्रणी है। झारखंड में सभी संसाधन के बावजूद पिछड़ा है, इसके लिए यहां के मंत्री जिम्मेदार हैं। राज्य में केवल लूट चल रही है। करोड़ों के घोटाले में मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों को जेल जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि झामुमो का जनता से कोई लेना देना नहीं है। पिता पुत्र की सरकार केवल लूट मचा रखी है। कोलेबिरा विस के भाजपा उम्मीदवार मनोज नकाशिया उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ का विकास भाजपा के नेतृत्व में संभवजिला भाजपा अध्यक्ष अमरनाथ, नगर अध्यक्ष फुलसंदरी, ओमप्रकाश राठिया, बुधदेव प्रधान, श्यामलाल शर्मा, रामविलास साव, बीरमित्रपुर में सांसद प्रतिनिधि सुनील तिवारी मंचासीन थे। राजेश अग्रवाल ने मंच का संचालन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.