दहेज उत्पीड़न में महिला की हालत गंभीर
जागरण संवाददाता, राउरकेला: कांसबाहाल पुलिस चौकी अंतर्गत कांसबाहाल में प्रेम विवाह करने वाली महिला की
जागरण संवाददाता, राउरकेला: कांसबाहाल पुलिस चौकी अंतर्गत कांसबाहाल में प्रेम विवाह करने वाली महिला की हालत दहेज उत्पीड़न के कारण गंभीर हो गई है। उसे इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कांसबाहाल वाटर पाइंट अंचल के अशोक स्वांई की बेटी एलिना ने 2011 मे अंचल के किशोर साहु (29) से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद एक महीने तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा। बाद में ज्यादा दहेज की मांग पर एलिना को परेशान किया जाने लगा। इसी बीच उसे एक बेटी भी हुई। जिसमें गत प्रथमाष्टमी त्यौहार पर किशोर ने पत्नी पर बेटी के लिए मायके से सोने का हार दिलाने का दबाव डाला था। लेकिन हार न मिलने से एलिना पर पति किशोर समेत सास, ननद व देवर ने अत्याचार करना शुरू कर दिया। जिसमें कुछ दिनों पहले एलिना के साथ मारपीट होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पिता को पता चलने से उसे पहले नुआगांव अस्पताल तथा बाद में राउरकेला लाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला के पिता अशोक स्वांई ने इसकी शिकायत कांसबाहाल चौकी में की है। हालांकि इस मामले में किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।