कुएं में गिरने से महिला की मौत
सुंदरगढ़: किंजिरकेला थाना अंचल के काएंसजोर गांव में पानी निकालते समय कुआं में गिर जाने से एक महिला क
By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 09:17 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 09:17 PM (IST)
सुंदरगढ़: किंजिरकेला थाना अंचल के काएंसजोर गांव में पानी निकालते समय कुआं में गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
काएंसजोर गांव की नीला टोप्पो बुधवार के दोपहर गांव के कुएं से पानी लाने गई थी। काफी देर तक वह वापस न लौटने से परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद कुआं में जाकर देखने से पता चला कि लीला कुआं में डूब गई है। जिसमें ग्रामीणाें की मदद से उसे कुआं से निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि पानी भरते समय पांव फिसल जाने से कुएं में गिरकर उसकी मौत हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें