पत्नी का गला घोंटा, पति गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, राजगांगपुर: राजगांगपुर थाना अंचल के अलंडा में एक युवक ने नवविवाहिता पत्नी की गला
जागरण संवाददाता, राजगांगपुर:
राजगांगपुर थाना अंचल के अलंडा में एक युवक ने नवविवाहिता पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। ग्रामीणों ने हत्यारोपी पति की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द किया। गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
राजगांगपुर ब्लाक के अंतर्गत बिलेइगढ़ गांव के कृष्णचंद्र साहु की शादी छह महीने पूर्व अलंडा गांव के मुरली नायक की बेटी पार्वती नायक (26) से हुई थी। लेकिन पति कृष्णचंद्र को पत्नी के चरित्र पर संदेह जताने से दोनों में अक्सर तकरार व मारपीट होती थी। इसी बीच बुधवार को दोनों पति-पत्नी अलंडा स्थित ससुराल पहुं्चे थे। जिसमें शाम के समय कृष्णचंद्र ने पत्नी के चरित्र पर संदेह जताकर भला-बुरा कहा। विरोध करने से कृष्णचंद्र ने पत्नी पार्वती का गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। उस समय उसके सास-ससुर खेतों में काम करने गए थे। लौटने से सारी बात पता चली। जिससे स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर हत्यारोपी पति की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंपा। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को कोर्ट चालान किया।