दूत की क्रिटिकल केयर एंबुलेंस का लोकार्पण
जागरण संवाददाता, राउरकेला: शहर में अज्ञात शवों का सम्मानजनक अंत्येष्टि करने वाली सामाजिक संस्था द
जागरण संवाददाता, राउरकेला:
शहर में अज्ञात शवों का सम्मानजनक अंत्येष्टि करने वाली सामाजिक संस्था दूत की क्रिटिकल केयर एंबुलेंस का लोकार्पण बुधवार को हुआ। जीवन रक्षक उपकरण वेंटीलेटर समेत अन्य जरुरी सुविधाओं से लैस एंबुलेंस का लोकार्पण नगर विधायक दिलीप राय ने किया।
इस समारोह में नगर विधायक राय ने अज्ञात शवों समेत असहाय लोगों के मृत परिजनों के सम्मानजनक अंत्येष्टि के लिए दूत की भूमिका की प्रशंसा की। इस अवसर पर दूत के संयोजक कृष्णा साहु ने बताया कि गत आठ वर्ष में उनकी संस्था द्वारा 598 मृतकों की अंत्येष्टि की जा चुकी है। इसके समेत शहर में उत्कृष्ट एंबुलेंस सेवा प्रदान करने के लिए दूत की ओर से क्रिटिकल केयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। इस एंबुलेंस में जीवन रक्षक वेंटीलेटर समेत अन्य जरुरी सुविधा भी हैं, जो इसके नाम आइसीयू आन व्हील्स को चरितार्थ करता है। पश्चिम ओडिशा में इस तरह का यह पहला एंबुलेंस होने की बात भी उन्होंने कही। इसके समेत शहर में दूत के अन्य चार एंबुलेंस भी लोगों को न्यूनतम शुल्क पर सेवा देने की जानकारी उन्होंने दी। इस अवसर पर अन्य लोगों में रंजीत नायक, केदार महंती, राजीव धल, प्रभु साहु, राहुल साहु, दीनानाथ साहु, अनिल गोप आदि उपस्थित थे।