बस ने बाइक को ठोका, चालक गंभीर
जागरण संवाददाता, बिसरा: बंडामुंडा थाना अंचल के कब्रिस्तान के पास बस ने बाइक को ठोक देने से चालक ग
जागरण संवाददाता, बिसरा:
बंडामुंडा थाना अंचल के कब्रिस्तान के पास बस ने बाइक को ठोक देने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का परिचय नहीं मिल पाया है।
बिसरा से राउरकेला के बीच चलने वाली रुपा एंड दिया बस बुधवार के दोपहर राउरकेला जा रही थी। उसी समय एक बाइक सवार भी बंडामुंडा से बिसरा जा रहा था। बिसरा जाने के क्रम में बंडामुंडा कब्रिस्तान के पास बाइक सवार ने अपनी बाइक अचानक दाईं ओर मोड़ दी। जिससे वह पीछे से आ रही बस की चपेट में बाइक समेत आ गया। बाइक सवार बस के नीचे आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना के बाद बस का चालक व कर्मचारी वहां से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने से बंडामुंडा पुलिस ने वहां पहुंचकर घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। हालांकि इस दुर्घटना में बस में सवार लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई। पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुटी है।