छात्रा से दुष्कर्म में शिक्षक गिरफ्तार
बिसरा: बंडामुंडा पुलिस ने छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर
By Edited By: Published: Tue, 21 Oct 2014 06:53 PM (IST)Updated: Tue, 21 Oct 2014 06:53 PM (IST)
बिसरा: बंडामुंडा पुलिस ने छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट चालान किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दलपोष अंचल का राजेंद्र बुड़ा एक निजी कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्था में कंप्यूटर सिखाता था। गत रविवार शाम उसने वहां पढ़ने वाली एक छात्रा से दुष्कर्म किया था। सोमवार को पीड़ित छात्रा के परिजनों ने थाना में शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें