दुष्कर्म का आरोपी सौतेला पिता फरार
राउरकेला: उदितनगर थाना अंचल में सौतेले पिता ने अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सा
By Edited By: Published: Tue, 21 Oct 2014 06:53 PM (IST)Updated: Tue, 21 Oct 2014 06:53 PM (IST)
राउरकेला: उदितनगर थाना अंचल में सौतेले पिता ने अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत होने से पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी फरार है।
उदितनगर थाना अंचल की एक बस्ती में रहने वाली एक महिला ने दूसरी शादी की थी। इस महिला का पांच साल का बेटा तथा आठ साल की बेटी है। बताया जाता है कि सोमवार की रात सौतेले पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिससे उसने शोर मचा देने से वहां पड़ोसी जमा हो गए थे। जिसके बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी फरार हो गया। इसकी शिकायत होने से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें