डांडिया में नव दुर्गा की स्तुति
जागरण संवाददाता, राउरकेला : मारवाड़ी महिला मंच की ओर से नवरात्रि पर मंगलवार रात को महाराजा अग्रसे
जागरण संवाददाता, राउरकेला :
मारवाड़ी महिला मंच की ओर से नवरात्रि पर मंगलवार रात को महाराजा अग्रसेन भवन में एम शाम माता रानी के नाम डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलायें व युवतियां शामिल हुई।
अग्रसेन भवन में कार्यक्रम की शुरुआत नव दुर्गा की स्तुति के साथ हुई। दुर्गा के नौ रूपों को मंच की महिलाओं के लिए प्रस्तुत किया जबकि मुख्य दुर्गा की भूमिका पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा खेतान ने निभाई। गरिमा बगड़िया ने अपनी चित्रकला के जरिये मां दुर्गा का भव्य रूप दिखाया। इसके पश्चात यहां डांडिया रास शुरू हुआ। मधुर गीतो पर उपस्थित महिलायें खूब नाची गायी। इसमें बेस्ट डांसर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट हेयर स्टाइल व सुसज्जित डांडिया, ग्रुप डांस प्रतियोगिता की विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस वर्ष डांडिया का ताज पद्मिनी पाणीग्राही के सिर पर सजा। सुषमा मोहंता की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ जबकि उमा अग्रवाल की देखरेख में भवन को भव्य रूप से सजाया गया था। विजय लक्ष्मी अग्रवाल, साधना पटोदिया ने फूड स्टाल की जिम्मेदारी संभाली। डांडिया कार्यक्रम की संयोजिका आशा अग्रवाल व सह संयोजिका सुनीता मुंदडा की देखरेख में इसका सफल आयोजन हुआ।