बसंती कालोनी में निकली कलशयात्रा
जागरण संवाददाता, राउरकेला : दुर्गापूर दुर्गापूजा कमेटी हिल साइड बसंती नगर में बंगाली परंपरा के अनु
जागरण संवाददाता, राउरकेला :
दुर्गापूर दुर्गापूजा कमेटी हिल साइड बसंती नगर में बंगाली परंपरा के अनुसार बुधवार को मां दुर्गा के अभिषेक के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
बुधवार को सुबह वेदव्यास संगम से पवित्र जल लेकर उदितनगर पहुंचे। जहां से महिलाओं ने भव्य कलशयात्रा निकली व कलश लेकर पूजा पंडाल पहुंची। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने पूष्प वृष्टि कर स्वागत किया। इसमें रूपा बाइन, विमला साहा, माया साहा आदि ने अहम भूमिका निभाई। सवा दस बजे पंडाल पर पहुंचकर कलश स्थापना एवं अभिषेक किया गया। यहां 33 साल से पूजा की जा रही है। बुधवार को सप्तमी पूजा के साथ माता का अभिषेक किया गया। इसमें कर्ता नवीन चंद्र पंडा, अध्यक्ष गोपबंधु पाणीग्राही, सचिव ध्यान पाणी, कोषाध्यक्ष हिमांशु महापात्र, सलाहकर एसके विश्वास समेत अन्य लोग अहम भूमिका निभा रहे हैं। दसमी को मां का सिंदूर दान के साथ विसर्जन किया जायेगा।