Move to Jagran APP

महिला मरीज से छेड़खानी, डॉक्टर गिरफ्तार

By Edited By: Published: Fri, 01 Aug 2014 04:18 AM (IST)Updated: Fri, 01 Aug 2014 12:48 AM (IST)
महिला मरीज से छेड़खानी, डॉक्टर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, राउरकेला :

loksabha election banner

ब्राह्मंाणी तरंग पुलिस ने महिला मरीज से छेड़खानी के आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर गुरुवार का कोर्ट चालान किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ब्राह्मंाणी तरंग थाना अंचल के वेदव्यास-कुआरमुंडा मार्ग पर स्वयं को डॉक्टर बताने वाले एन. शर्मा ने अपनी क्लीनिक खोल रखा है। इस क्लीनिक में वेदव्यास समेत आसपास के गांवों के लोग इलाज कराने आते हैं। दो दिन पहले मलेरिया से पीड़ित लुंगेई गांव की महिला पति के साथ इलाज कराने क्लीनिक पहुंची था। डॉक्टर शर्मा ने महिला के पति को बाहर बैठने को कहा तथा जांच के नाम पर महिला को अंदर ले गया। वहां पर डॉक्टर ने उसके साथ शारीरिक बदतमीजी करने की कोशिश की तब महिला ने शोर मचा दिया। जिससे महिला के पति ने डॉक्टर को खूब खरी-खोटी सुनाई। इसका पता चलने से वहां पर लुंगेई गांव के लोग भी जमा हो गए थे। यह मामला थाना तक पहुंचने से पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि इस बीच संबद्ध डॉक्टर के किसी परिचित ने आपसी बातचीत से समाधान का प्रयास किया था। जिसका कोई नतीजा नहींनिकला। बुधवार की शाम पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॅाक्टर को गिरफ्तार किया। जिसे गुरुवार की सुबह कोर्ट चालान करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.