40 महिलाओं ने सीखा कागज का थैला बनाने
जागरण संवाददाता, राउरकेला :
राउरकेला इस्पात संयंत्र द्वारा पाश्चाचल विकास संस्थान में आसपास के गांवों की 40 महिलाओं को कागज का थैला बनाने की कला तथा शिल्प का प्रशिक्षण दिया गया। 10 महिला संसाधन केन्द्रों में 21 से 26 जुलाई तक यह कार्यक्रम चला।
आरएसपी की ओर से निगमित सामाजिक दायित्व परियोजना किशोरी के तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के साथ साथ अपने समुदाय में एक परिवर्तन प्रतिनिधि के रूप में मार्ग खोज लिया है। महिला संसाधन केन्द्र का उद्देश्य विभिन्न आय सृजन गतिविधियों में उन्हें प्रशिक्षण देना, उनका आत्म सम्मान बढ़ाना, उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ साथ उनकी सामाजिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जानकारी देकर सशक्त बनाना है। हिताधिकारियों को लाठीकटा ब्लाक के जड़ाकुदर, असुरछापल, सुइडीह, करलाखमन, कनरसुआं एवं नुआगांव ब्लाक के खुटगांव, कुइलीसुता, लेंद्रा, मिटकुंदरी, करकटा गांव से तैयार किया जा रहा है। इससे पहले उन्हें मशरूम की खेती करने तथा उन्नत प्रकार को चूल्हा बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ये मास्टर ट्रेनर महिला संसाधन केन्द्र में अपने गांवों के बालिका एवं महिलाओं को ज्ञान एवं कौशल का प्रसार करेंगे। परियोजना किशोरी का कार्यान्वयन रांची के गैर सरकारी संस्था ग्रामीण औद्योगिकीकरण सोसाइटी के सहयोग से किया जा रहा है।