Move to Jagran APP

राम राज्याभिषेक पर खुशी से झूमे दर्शक

By Edited By: Published: Mon, 21 Apr 2014 08:49 PM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 08:49 PM (IST)
राम राज्याभिषेक पर खुशी से झूमे दर्शक

जागरण संवाददाता, बड़गांव :

loksabha election banner

देवमंडप बड़गांव में श्रीराम का राज्याभिषेक एवं नगर भ्रमण के साथ 12 दिवसीय मुक्त मंच यात्रा महोत्सव संपन्न हुआ। राम के जन्म से राज्याभिषेक तक विभिन्न प्रकरणों का भावपूर्ण व जीवंत मंचन किया गया। अंतिम दिन रामलीला यात्रा से जुड़े आधा दर्जन लोगों को सम्मानित किया गया।

ऐतिहासिक रामलीला के अंतिम दिन रविवार शाम को श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। इसमें राम की भूमिका अभिलाष पाणीग्राही, विश्वामित्र मोनू पाणीग्राही, लक्ष्मण दुर्गा माधव प्रुसेट, सीता प्रदीप नायक, हनुमान कैलास शर्मा, भरत कमलेन्दु पाणीग्राही, शत्रुघ्न पपलू पाणीग्राही ने निभाई। अंतिम दिन आधा दर्जन बुजुर्ग कलाकारों को सम्मानित किया गया। इनमें पामरा गांव के 75 वर्षीय काशीराम होता जिन्होंने तीन साल राम व एक साल सीता की भूमिका निभाई। कंटियामुंरा गांव के 70 वर्षीय गोगुला नायक पुराण गायक के अलावा 65 वर्षीय प्रह्लाद पंडा सम्मानित किये गये जिन्होंने एक साल राम की भूमिका निभाई थी। भोईपाली गांव के रमेश पटेल सम्मानित किये गये। इनके स्वर्गीय पिता ईश्वर चंद्र पटेल आरंभ से ही रामलीला से जुड़े थे। बड़गांव के नेत्रानंद त्रिपाठी को सम्मान दिया गया। वे विष्णु की भूमिका निभाते थे इनके पिता देवीप्रसाद त्रिपाठी भी राम व विश्वामित्र की भूमिका निभाते रहे थे। रामलीला यात्रा के अंतिम दिन बड़गांव थाना आइआइसी अनीता प्रधान के पिता बरगढ़ के रेशम गांव निवासी रात्रो प्रधान को सम्मानित किया गया। रात्रो प्रधान पुराणपाठ व संचार वादन कर सभी को मुग्ध कर दिया।। रामलीला के मंच पर पुराण पाठ व वाद्य वादक पंकज माझी, अर्जुन नायक, विरंची पुरोहित, मनोरंजन प्रुसेट, भिखारीचरण साह, विभूति नायक, दिव्य साह, गौरांग नायक, कमेटी के अध्यक्ष उपाध्याय पाणीग्राही, संयुक्त सचिव विश्व प्रुसेट, उपाध्यक्ष परमानंद पाणीग्राही, सचिव युगल साह, कोषाध्यक्ष सुधीर नायक ने अहम भूमिका निभाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.