Move to Jagran APP

पंकजनी बनीं झारसुगुड़ा की जिप उपाध्यक्ष

झारसुगुड़ा : जिप उपाध्यक्ष पद के लिए पंकजनी प्रधान को निर्विरोध चुन लिया गया। जिला ग्राम्य उन्नयन

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 02:47 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 02:47 AM (IST)
पंकजनी बनीं झारसुगुड़ा की जिप उपाध्यक्ष
पंकजनी बनीं झारसुगुड़ा की जिप उपाध्यक्ष

झारसुगुड़ा : जिप उपाध्यक्ष पद के लिए पंकजनी प्रधान को निर्विरोध चुन लिया गया। जिला ग्राम्य उन्नयन संस्था के सभाकक्ष में जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में जिले के लखनपुर-दो से विजयी कांग्रेस की पंकजनी प्रधान ने नामांकन भरी थीं। इसके बाद नामांकन पत्र की जांच व नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उन्हें चुनाव अधिकारी ने निर्विरोध घोषित किया। उपाध्यक्ष बनने के बाद पंकजनी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले का सर्वागीण विकास करना है। जो विश्वास जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकिशोर दास ने उन पर किया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.