वार्षिकोत्सव में झकली संस्कृति
ब्रजराजनगर : नगर के हिल टॉप कॉलोनी स्थित डीएवी समलेश्वरी का वार्षिकोत्सव गुरुवार को संपन्
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 02:46 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 02:46 AM (IST)
ब्रजराजनगर : नगर के हिल टॉप कॉलोनी स्थित डीएवी समलेश्वरी का वार्षिकोत्सव गुरुवार को संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसके पश्चात विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में ईब नदी घाटी के स्टाफ ऑफिसर खनन अनूप श्रीवास्तव मुख्य अतिथि थे। सम्मानित अतिथियों में आचंलिक कार्मिक प्रबंधक एक परिजा तथा डीएवी विद्यालय समूह के निदेशक एलएन प्रधान भी शामिल हुए। अन्य अतिथियों में श्रमिक नेता बलभद्र बेहरा, सुभाष जाली, ओपी ¨सह थे। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें