पिटाई से महिला की मौत, आरोपी फरार
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : ईब थर्मल पंप हाउस पाड़ा निवासी बिरंची जानी की 32 वर्षीय पत्नी मी
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : ईब थर्मल पंप हाउस पाड़ा निवासी बिरंची जानी की 32 वर्षीय पत्नी मीना को उसके कथित प्रेमी ने पीट-पीटकर मार डाला। बनहरपाली पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए झारसुगुड़ा भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मीना व बिरंची ने प्रेम विवाह किया था। दोनों लखनपुर ब्लॉक में रहकर मजदूरी करते थे। अधिक कमाई के लिए बिरंची बेंगलुरू शिफ्ट हो गया था। दंपती की तीन बेटियां हैं। तीनों मीना के साथ रहती थी। होली की छुट्टी में बिरंची घर आया था फिर शुक्रवार को वापस लौट गया था। बिरंची की अनुपस्थिति में मीना अपने धर्म भाई चैतन्य किसान के साथ रहती थी। रेंगाली थाना अंतर्गत सरधापाली गांव के आदित्य भोई का मीना के घर आना जाना था एवं पति बिरंचि की अनुपस्थिति में आदित्य का मीना से प्रेम संपर्क हो गया था। शनिवार की रात मीना के पास आदित्य आया था। किसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ जिसके बाद गुस्से में आदित्य ने पीट- पीटकर मीना की हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया।