झारसगुड़ा में खुला नशा निवारण केंद्र
पश्चिम ओडिशा का पहला नशा निवारण केंद्र झारसुगुड़ा में ल
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :
पश्चिम ओडिशा का पहला नशा निवारण केंद्र झारसुगुड़ा में लोकार्पित हो गया है। 15 शय्या वाला इस नशा निवारण केंद्र का लोकार्पण झारसगुड़ा जिलाधीश विभूति भूषण पटनायक ने किया। समाज को नशा मुक्त बनाने व एक स्वस्थ समाज गठन में यह केंद्र सहायक होगा।
नशा के आदि लोगों की चिकित्सा व उनको इसके प्रति जागरूक करना व उन्हें नशा से दूर रखने ही इस केंद्र का मूल लक्ष्य व उद्देश्य होने की बात जिलाधीश ने कहा। वहीं सम्मानित अतिथि जिला ग्राम्य उन्नयन संस्था के प्रकल्प निदेशक सत्यनारायण दास, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दमयंती साहु, सामाजिक सुरक्षा व दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी सुशीला किरो, कार्यनिर्वाही संस्था के मुख्य गो¨वद चंद्र पटनायक व संजय कुमार जेठी आदि पमुख वरिष्ठ लोग उपस्थित थे। जिला प्रशासन व पिपूल फोरम के संयुक्त प्रयास से उक्त केंद्र का परिचालन किया जाएगा।