जंगली सूअर के तीन बच्चे बरामद
सदर थाना की गांधी चौकी पुलिस अंतर्गत लुई¨सग पंचायत के भोईमुंडा गांव से गुरुवार
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Aug 2017 06:33 PM (IST)Updated: Fri, 11 Aug 2017 06:33 PM (IST)
ब्रजराजनगर : सदर थाना की गांधी चौकी पुलिस अंतर्गत लुई¨सग पंचायत के भोईमुंडा गांव से गुरुवार को वन विभाग के अधिकारियों ने सूअर के तीन बच्चों को बरामद किया।
बताया गया है कि गांव के महेंद्र नायक के खेत में रात में 15 सूअरों का एक झुंड आया एवं लौटने के क्रम में तीन बच्चे खेत में ही छूट गए। इस बाबत जानकारी पाकर राजपुर फॉरेस्टर आलोक नायक तथा गार्ड विपिन सा आदि ने भोईमुंडा पहुंचकर सूअर के बच्चों को अपने कब्जे में लिया और बाद में इन्हें संरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें