महाकाल धाम में जलाभिषेक को उमड़ा सैलाब
बामड़ा : पश्चिम ओडिशा के बाहडीह में स्थित श्री महाकाल धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर भोलेनाथ क
बामड़ा : पश्चिम ओडिशा के बाहडीह में स्थित श्री महाकाल धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर भोलेनाथ की पूजा- अर्चना व जलाभिषेक के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार को सुबह से ही जलाभिषेक का जो क्रम आरंभ हुआ वह घटों चलता रहा। करीब तीस हजार लोगों ने बाबा की पूजा-अर्चना की।
महाकाल धाम के संस्थापक व प्रख्यात गृहस्थ अघोर साधक संतू बाबा ने इस मौके पर लोक कल्याण के लिए महाकालेश्वर की विशेष पूजा की। इस दौरान पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। बाहडीही रेलवे स्टेशन पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। महाशिवरात्रि उत्सव में देर रात तक कार्यक्रम चला। भीड़ को नियंत्रित करने में मंदिर प्रशासन की तैयारी काम आयी। मंदिर के ट्रस्टी श्याम सुंदर भट्टर व महाप्रबंधक गौरी बाबा की भी भूमिका अहम रही। इस दौरान सूबे के अलावा दूसरे प्रदेशों झारखंड, बिहार व छत्तीसगढ़ से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
रायपुर से आए नारायण भट्टर ने कहा कि ओडिशा सरकार को महाकाल धाम को धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कदम उठाना चाहिए। बाहडीही रेलवे स्टेशन पर कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए। अब इस धाम में श्रद्धालुओं की की संख्या बढ़ती जा रही है।