ब्रजराजनगर में 602 ने लौटाए राशन कार्ड
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : ब्रजराजनगर नगरपालिका के कार्यनिर्वाही अधिकारी दिलीप पटेल के
By Edited By: Published: Mon, 25 Jul 2016 03:02 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 03:02 AM (IST)
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : ब्रजराजनगर नगरपालिका के कार्यनिर्वाही अधिकारी दिलीप पटेल के अनुसर शनिवार तक नगरपालिका क्षेत्र के 602 अवैध राशन कार्डधारियों ने अपने कार्ड लौटा दिए। इनसे कुल 24 लाख 78 हजार 170 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पटेल के अनुसार अवैध राशन कार्डधारियों की जांच के लिए तीन दलों का गठन कर पालिका के विभिन्न वार्डों में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध राशन कार्डधारियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अगर स्वेच्छा से वे अपना अवैध राशन कार्ड नहीं लौटाते हैं तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होना तय है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें